जीडी मिश्रा इंस्टीट्यूट में मेधा सम्मान समारोह

0
72

——–प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित                                                             बक्सर खबर। शहर के जीडी मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में बीएड सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए एक मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान के प्राचार्य डॉ जेआर चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीएड प्रथम वर्ष में पीयूष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं शिवम आदित्य ने दूसरा और रवि चौरसिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गोल्डी, सुजीत, राहुल, उज्ज्वल, नितेश, विवेक, नीभा, अनामिका, मोनिका, रोमा, जया, नेहा, नीरू, स्वास्तिका, सोनाक्षी और मोनिका सहित कई अन्य प्रशिक्षुओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।

समारोह में बोलते हुए प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि संस्थान पिछले दस वर्षों से कुशल और योग्य शिक्षकों का निर्माण कर रहा है, जो आज बिहार के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्यरत हैं। 15 मई को जब सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किए, तो फाउंडेशन स्कूल, बक्सर जिले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला स्कूल बनकर उभरा। 10वीं में 68 छात्रों और 12वीं विज्ञान और वाणिज्य में 48 छात्रों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स हासिल किए। संस्थान के सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि एक समय था जब जिले के छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। लेकिन अब जीडी मिश्रा इंस्टीट्यूट और फाउंडेशन स्कूल जैसे संस्थानों की बदौलत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बक्सर में ही उपलब्ध है। समारोह में सहायक प्राध्यापक अश्विनी कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार, अरविंद सिंह, कार्यालय अधीक्षक प्रकाश कुमार मिश्र, मनोज कुमार त्रिगुण और राजीव कुमार पाठक भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here