-सोमवार सुबह की दुर्घटना, नहीं हो रही पहचान
बक्सर खबर। शहर के मॉडल थाना चौक के समीप ट्रक ने अज्ञात महिला को कुचल दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। शव इस तरह कुचल गया है कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल है। साड़ी और बाल देख उसके महिला होने की जानकारी मिल रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना सोमवार सुबह पांच बजे के लगभग हुई।
मौके पर जमा लोगों ने नजारा देखा तो उनके मुंह उफ शब्द बरबस निकल गया। पहचान न होने की स्थिति में लोग यह मान रहे हैं कि कोई ऐसी महिला होगी जो मां खाकर गुजारा करती होगी। अवस्था भी वृद्ध जैसी प्रतीत हो रही है। पुलिस छत विक्षत हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुटी है।
































































































