-पुलिस ने परिजनों के हवाले किया शव
बक्सर खबर। रामगढ़-चौसा मुख्य पथ पर सिसौढ़ा गांव के समीप मिले अधेड़ व्यक्ति की पहचान हो गई है। उनका नाम दालगजन राजभर है। जो राजपुर थाना के सोनी गांव के निवासी थे। गुरुवार को वे रामपुर गांव के समीप यात्री बस पर सवार हुए थे। रामगढ़ बाजार से पहले सिसौढा गांव के समीप बस से उतरे। और चक्कर खाकर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें रामगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने बताया उनकी मौत हो चुकी थी। इसके उपरांत वहां की पुलिस ने बक्सर खबर के साथ यह तस्वीर साझा की थी। हमने गुरुवार को इसे प्रकाशित किया था। आज पूछने पर पुलिस ने कहा उनके परिजन आए थे। शव उन्हें सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार वे किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। रास्ते में उनके साथ अनहोनी हो गई।
































































































