सुरक्षित नहीं रहा बक्सर से चौसा का सफर, लूट गया शिक्षक

0
1535

बक्सर खबर। बड़े अपराधी दिन दहाड़े और छोटे अपराधी शाम होते ही लोगों को लूटने लगे हैं। ताजा घटना क्रम दानीकुटिया -कमरपुर मार्ग का है। शुक्रवार की शाम सात बजे निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक दीपक राय अपने गांव लौट रहे थे। तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनको रोका। शाम के लगभग सात बज रहे थे। उन्होंने तमंचा तान दिया और सबकुछ देने का हुक्म दिया। लेकिन, शिक्षक ने इसका विरोध किया। शिक्षक ने कहा जंगलराज है क्या, क्यों दे अपना सामान आपको?

यह बात अपराधियों को नागवार गुजरी और उन लोगों ने मिलकर उन्हें जमकर पीटा। घायल शिक्षक ने जब विरोध करना बंद कर दिया तो अपराधियों ने उसके रुपये, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान छीन लिया। शिक्षक दीपक राय ने अन्य लोगों की मदद से इसकी सूचना परिवार वालों को दी। उनके गांव जोकहीं से लोग आए और उन्हें घर ले गए। इस बीच स्थानीय लोगों ने बार-बार मुफस्सिल थाने का फोन किया। लेकिन, पुलिस ने उनके फोन का कोई जवाब नहीं दिया।

add

घटना की सूचना आर टी आई कार्यकर्ता संजय राय ने बक्सर खबर को दी। उन्होंने बताया यह शिक्षक बाइपास रोड में स्थित पैराडाइज स्कूल में पढ़ाते हैं। विद्यालय कार्य समाप्त होने के बाद वे बच्चों को शहर में ट्यूशन पढ़ाते हैं। प्रतिदिन साइकिल से ही गांव लौटते हैं। इसी बीच शुक्रवार को ऐसी घटना हो गई। पाठकों को पता होगा। पिछले ही माह मिश्रवलिया गांव के युवक से अपराधियों ने बाइक लूटने का प्रयास किया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद घटना टल गई। पता नहीं अन्य कितने लोगों के साथ इस इलाके में घटना हुई है। जिनकी शिकायत पुलिस ने सूनी ही नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here