‌‌‌ब्रह्मपुर में 46 व चौसा में 24 में ने किया नामांकन

0
212

-नामांकन के लिए बचे हैं दो दिन शेष
बक्सर खबर। नगर परिषद के साथ जिले की दो नवगठित नगर पंचायतों का चुनाव भी होना हैं। इनमें चौसा व ब्रह्मपुर शामिल हैं। सूचना के अनुसार 16 सितम्बर को ब्रह्मपुर के लिए कुल 46 तथा चौसा में कुल 24 उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर नगर पंचायत के लिए छह मुख्य पार्षद, तीन उप मुख्य पार्षद एवं 37 लोगों ने वार्ड सदस्य का पर्चा दाखिल किया। वैसे एक दिन पहले इस नगर पंचायत के वार्ड सदस्य हेतु कुल 6 लोगों ने नामांकन किया था।

वहीं चौसा नगर पंचायत के लिए आज 16 सितंबर को मुख्य पार्षद के लिए 3, उप मुख्य पार्षद के लिए 4 तथा वार्ड सदस्य हेतु कुल 17 लोगों ने नामांकन किया। इससे पहले 1 महिला ने मुख्य पार्षद एवं कुल तथा वार्ड सदस्य हेतु दो लोगों ने नामांकन किया था। इस तरह यहां से कुल 27 लोग नामांकन दाखिल कर चुके हैं। अब नामांकन दाखिल करने के दो दिन शेष बचे हैं। इन दो तिथियों में जमकर भीड़ होने का अनुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here