डुमरांव में चौथे दिन 22 ने किया नामांकन, इटाढ़ी में नहीं खुला खाता

0
222

– उप मुख्य पार्षद के लिए एक तथा पार्षद पद के लिए 21 ने भरा पर्चा
बक्सर खबर। डुमरांव में नगर परिषद चुनाव का नमांकन जारी है। चौथे दिन शुक्रवार को उप मुख्य पार्षद पद के एक तथा पार्षद पद के लिए 21 लोगों ने नामांकन किया। हालांकि पिछले तीन दिनों में सिर्फ चार नामांकन ही हुए हैं। वहीं इटाढ़ी नगर पंचायत में चौथे दिन भी किसी ने नामांकन दायर नहीं किया। जबकि 35 वार्डों वाली डुमरांव नगर परिषद के नामांकन का दौर अब रफ्तार पकड़ चुका है। शुक्रवार को उप मुख्य पार्षद पद के लिए दशरथ चौधरी ने नमांकन किया।

निर्वाचन कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 29 से पूर्व पार्षद मो कस्मुद्दीन, वार्ड 32 से पूर्व मुख्य पार्षद विभा देवी, वार्ड 34 से बैजंती देवी, वार्ड 17 से आभा कुमारी, 20 से कंचन सिन्हा, 21 से इमरान अंसारी, 24 सुशीला देवी, 25 से सुबोध कुमार सिन्हा उर्फ टिंकू, 25 से कलीम अहमद खां, 26 से कंचन देवी, मोशरत जहां व निरंजन देवी, 27 से मीना देवी, वार्ड 2 से प्रियंका कुमारी, अनिता देवी, वार्ड 3 से योगेन्द्र सिंह, राजेश चौधरी, वार्ड 4 से उपेन्द्र चौधरी, 5 से मो अफजल खां, 14 से कलावती देवी, 15 से मीना देवी ने अपने-अपने वार्ड से वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन फार्म जमा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here