सांप काटने से महिला की मौत

0
3074

बक्सर खबरः 21वीं सदी में भी अंधविश्वाास का खेल जारी है। डाक्टरों द्वारा मृत घोषित के बाद महिला को जिंदा करने में जुटे है तांत्रिक। जी हां मामला है डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव की है। जहां मंगलवार को सुबह 10ः30 बजे लगभग सांप के काटने से इंदू देवी(32) पति ओम प्रकाश यादव महिला की मौत हो गयी। सुत्रो के अनुसार इंदू घर में गोइठा निकालने गयी थी। उसी दौरान सांप ने काट लिया। आनफान में प्रतापसागर अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परन्तु परिजनों और रिश्तेदारों के सलाह मृत महिला के साथ अंधविश्वास का खेल जारी है। डुमरांव विक्रमगंज पथ के किनारे खलवाईनार के पास मृत महिला को तंत्र विद्या के द्वारा जिंदा करने के प्रयास में लगे है। इस चमत्कार को देखने के लिये सैकड़ों की भीड़ भी जुट हुयी है। सुत्रों की माने तो बाबा ने आठ घंटे का समय मृतिका को बचाने के लिये लिया है। जानकार लोगों का कहना है कि सांप काटने की घटना में ऐसा कभी-कभी होता है। जहर के प्रभाव कम होने के बाद। खुन का जमना रूक जाता है और बेहोश व्यक्ति की हृदय गति पुनः चालू हो जाती है। इसे कुछ लो चमत्कार समझते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here