विधायक जी के गांव में निकली लंगूर की शव यात्रा

0
2215

बक्सर खबर : विधायक जी के गांव में शुक्रवार की शाम बिजली के करंट से लंगूर की मौत हो गयी। हनुमान जी को मानने वाले धर्मानुरागी इसके लिए आगे आए। स्थानीय लोगों के सहयोग उसे वैदिक परंपरा के अनुसार बक्सर श्मशान घाट ले जाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन बाद इसका भंडारा होगा। किसी जीव के लिए ग्रामीण स्तर पर ऐसी मानवता देख लोग प्रशंसा करते दिखे। यह घटना कोरानसराय की है। जिसमें मुन्ना तिवारी, विवेक तिवारी, छोटे ओझा, भोला ओझा, शुभम, मंटू व संजय आदि ने भरपुर सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here