बाढ़ पीडि़तों के बीच हुआ मुआवजे का वितरण

0
2764

बक्सर खबर : जिले के प्रभारी मंत्री शिवचन्द्र राम की मौजूदगी में शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच राहत सामग्री और मुआवजे का वितरण किया गया। इसका सिलसिला ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर इलाके से प्रारंभ हुआ। मंत्री के साथ ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव, डीएम रमण कुमार व एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा भी मौजूद थे। प्रशासन ने उन सभी परिवारों को मुआवजा दिलवाया। जो इसके हकदार थे। प्राथमिकता के आधार पर उन लोगों को सहायता दी गयी जिनकी झोपडिय़ां या मिट्टी के घर गिर गए थे। इसके अलावा जिनके मवेशी मरे थे उन्हें पच्चीस हजार, तथा जिसका घोड़ा मर गया। उसे तीस हजार रुपये दिए गए। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार उधूरा, दल्लुपुर, कपुरपुर एवं नैनीजार में राहत सामग्री का वितरण हुआ।

सफेद झूठ बोल रहे थे बाढ़ पीडि़त इलाके के लोग
बक्सर : बाढ़ पीडि़तों के बीच मुआवजा वितरित कराने पहुंचे मंत्री के सामने लोग सफेद झूठ बोलने में संकोच नहीं कर रहे थे। कुछ ने यहां तक कहा कोई भी यहां आया ही नहीं। राहत तो दूर की बात है। यह बातें कितनी सच हैं। बक्सर खबर इसका दावा तो नहीं करता। लेकिन, सच लिखने का साहस जरुर करता है। बाढ़ के पानी में घिरा उधुरा गांव। जहां डीएम रमण कुमार स्वयं गए थे। उनकी बोट ने सभी गांवों का दौरा किया। जहां शुक्रवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। अगर किसी के सामने इस तरह का सफेद झूठ बोला जाएगा। तो कर्मठ अधिकारी आज नहीं तो कल सच्ची लगने से किसी की सेवा नहीं करेगा। इस भ्रमण के दौरान एक बात और भी देखने को मिली। वरिय अधिकारी जो निर्देश अपने मातहतों को देते हैं। उसका अनुपाल वे ढंग से नहीं करते। जिसका परिणाम रहा कि पिछले दो दिनों में प्रशासनिक तंत्र ऐसे लोगों की वजह से बदनाम हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here