राज अस्पताल में लहराया तिरंगा

0
488

बक्सर खबरः पुरे इलाके में अजादी की 70वां साल धूम धाम से मनाया गया। वही डुमरांव राज परिवार ने भी स्वतंत्रता दिवस राज अस्पताल परिसर मनाया। सुबह 9:00 बजे युवरानी कनिका सिंह से झंण्डातोलन किया। उन्होनें कहा कि आज यह हम इस लिए मना रहे है कि हमारे पूर्ववजों ने अपनी बलीदानी दी है। परन्तु आज हमें एक और अजादी की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्प लेना होगा। वह लड़ाई है भष्टाचार रूपी गुलामी से हमें अजाद कराना होगा। यह लड़ाई आज के हमारी युवा पीढ़ी को लड़नी होगी। वही राज अस्पताल ट्रस्टी के अध्यक्ष युवराज चंद्र विजय सिंह ने कहा कि हमारा देश भष्टाचार रूपी जंजीरों में जकड़ता जा रहा है। परन्तु इसके खिलाफ लड़ने वाले भी इसी दलदल में फंसते जा रहे है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके के मशीनों का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर महराज शिवांग विजय सिंह, डां0 वालेश्वर सिंह, डां0 वी. के. पाण्डेय, डां0 दिग विजय सिंह, शिवजी पाठक, ब्रम्हा नंद पाण्डेय, रतन सिंह, मुमताज अंसारी, उदय प्रताप सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थें

Raj hos1
दंत विभाग का उद्घाटन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here