युवक ने गंगा पुल से लगाई छलांग, मौत

0
7154

बक्सर खबरः वीर कुवंर सिंह सेतु से छलांग मार युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार को अद्यौगिक थाना क्षेत्र के सारीमपुर इलाके की है। सूत्रों के अनुसार सुबह 11:30 बजे के लगभग तीस से पैतीस वर्ष आयु का व्यक्ति पुल पर टहल रहा था। अचानक गंगा में छलांग मार दी। यह देख नदी किनारे मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की। तुरंत नदी से निकाला गया। पर शायद देर हो चुकी थी। उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल व अद्यौगिक थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राघव दयाल ने बताया कि युवक की लम्बाई 5 फीट 7इंच के लगभग है। ब्लू ट्राउजर , नीले रंग की चेकदार शर्ट व हरे रंग का हाफ स्वेटर पहना हुआ था। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। देर शाम साढे सात बजे दोबारा संबंधित औद्योगिक थाने से संपर्क किया गया। उनका जवाब था, अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। शव को शीत गृह में रखा गया है। 48 घंटे तक पहचान के लिए इंतजार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here