चौपाल में सोनबरसा पंचायत को ओडीएफ बनाने पर बल

0
596

बक्सर खबर :  सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोनबरसा पंचायत को खुले में शौच से मुक्ति को ले सोनबरसा मुख्यबाजार में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संकुल समन्वयक टिकपोखर संजय कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय कुकुरभुका के प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार द्वारा किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी रणवीर सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मंटू  पटेल नोडल पदाधिकारी सह प्रखड शिक्षा पदाधिकारी अनन्त कुमार द्वरा संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  नोडल पदाधिकारी अनन्त कुमार ने 10 जुलाई तक पंचायत कोओडीएफ करने का संकल्प दिलाया।

प्रखंड समन्वयक सुमन कुमार द्वारा कार्यक्रम में शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन राशि को ले आवेदनकैसे करे इसकी जानकारी दी गई।जिला कृषि पदाधिकारी श्री कुमार ने शौचालय नही होने से बीमारियों की जानकारी से रूबरू कराते हुएपंचायत के ओडीएफ करने में सहयोग की अपील की। साथ ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्री कुमार द्वारा उपस्थित अतिथियों को पगड़ी बांधसम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पशुराम सिंह, रोहित कुमार, रामेश्वर राय, अनिलयादव, सुरेश शर्मा, सुनील कुमार, मनोज यादव, एयर आवास सहायक भीरीगु सिंह, अरविंद सिंह, ललित प्रताप सिंह, लक्ष्मी कुमारी, सरीता कुमारीशिमला कुमारी , निशा कुमारी, संगीत कुमारी सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि, सेविका, रसोईया सहित क्षेत्र के लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here