उड़ी में शहीद हुआ शाहाबाद का लाल

0
2942

बक्सर खबर : सीमा से सटे उड़ी में एक दिन पहले शाहाबाद का एक और लाल शहीद हो गया। लांस नायक संतोष यादव का पार्थिव शरीर बुधवार को बक्सर लाया गया। यहां श्मशान घाट पर बड़े भाई ओम प्रकाश ने उन्हें मुखाग्नी दी। जिला प्रशासन की तरफ से वहां सदर एसडीओ गौतम कुमार तथा डीएसपी शैशव यादव पहुंचे। सबकी मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ वीर सपूत को सलामी दी गयी। डीएसपी शैशव यादव ने बताया कि सीमा हुए सीज फायर वायलेसन में वे शहीद हो गए। शहीद के पिता हरिशंकर यादव भी सेना में सुबेदार पद पर थे। दो वर्ष पहले वे सेवा निवृत हुए हैं। उन्होंने बक्सर खबर को बताया हम लोग आरा जिला के थाना शाहपुर ग्राम भेडिय़ा के निवासी हैं। मेरे पांच बेटों में संतोष दूसरे नंबर पर था। वर्ष 2004 में इसका सलेक्शन छह बिहार बटालियन में हुआ था। 2007 में पूनम कुमारी के साथ शादी हुयी। इसकी दो बेटियां हैं। छह वर्ष की नंदनी, चार वर्ष की अराध्या। पिता ने कहा कि देश के लिए बेटा खोया है। इस लिए सीना चौड़ा है। मेरा पुत्र गया है इसका दुख भी है। सरकार को कोई ठोस निर्णय करना चाहिए। सभी राजनीतिक दल एक साथ हो और तय करें। काश्मीर का स्थायी हल हो अथवा आर-पार की लड़ाई हो। वर्षो पुराने विवाद में हजारो जवान शहीद हो चुके हैं। यह कब तक चलेगा।

सलामी देते फौजी व अधिकारी
सलामी देते फौजी व अधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here