कुहासे से पटा जिला, जन जीवन प्रभावित

0
410

बक्सर खबर : दिसंबर महीने का आगाज ठंड और कुहासे के साथ हुआ है। इस माह की पहली तारीख लोगों को इस वजह से याद रहेगी। सुबह घर से बाहर निकलने पर किसी को रास्ता नहीं सूझ रहा था। रात के वक्त सफर करने वाली गाडिय़ों का पहिया जैसे थम गया। सुबह के आठ बज गए। बावजूद इसके दस मीटर की दूरी पर गाड़ी की तेज रोशनी नहीं पहुंच रही थी। गाडिय़ां रेंगते हुए चल रहीं थी। आम दिनचर्या के साथ स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जैसे-तैसे तैयार होकर घरों से निकले जरुर। बाहर का नजारा देख वे ठिठुर गए। फिलहाल पूरे जिले का हाल ऐसा ही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here