कर्मनाशा पुल के नीचे मिली किशोरी की लाश

0
919

बक्सर खबर : कर्मनाशा नदी के पास बुधवार की सुबह किशोरी की लाश बरामद की गयी। यह पुल यादव मोड के पास स्थित है। जो चौसा प्रखंड मुख्यालय से यूपी के बारे व गहमर के इलाके को जोड़ता है। लाश उत्तर प्रदेश के छोर के पास थी। जिसके कारण गहमर पुलिस ने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष यदुवेन्द्र यादव के अनुसार देखने से प्रतीत हो रहा है। उसकी आयु सत्रह वर्ष के लगभग है। बदन इकहरा है, जिस पर मटमैले व लाल रंग की कमीज तथा लाल रंग की सलवार है। कहीं भी चोट के निशान नहीं दिखे। लगता है शव बिहार के किसी पड़ोसी गांव का है। साक्ष्य मिटाने की गरज से यूपी की सीमा में फेंका गया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की बात को नकारते हुए पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम के बाद ही तथ्य सामने आएगा। जिले का मुफस्सिल थाना भी इसी पुल के पास स्थित है। फोन कर इस बारे में जानने का प्रयास किया गया। किशोरी की पहचान से जुडी कोई सूचना या जानकारी पुलिस को है। ड़़यूटी पर मिले रवि कुमार ने कहा हमें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here