युवक के लिए काल बन गई रस्सी, गला कटने से मौत

0
1202

बक्सर खबर। डुमरांव में एक दिन पहले अजीब दुर्घटना हुई। शाम के वक्त युवक राजा कुमार शर्मा स्कूटी लेकर राज हाई स्कूल के मैदान के पास पहुंचा। मैदान में एक जगह रस्सी बंधी थी। जिसे उसने देखा नहीं। वह स्कूटी चलाता वहां से गुजरा। फिर क्या था, स्कूटी आगे निकल गई और रस्सी उसके गले में फंस गई। जिस वजह से उसका गले का अगला हिस्सा कट गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, श्वास की नली चोटिल हो जाने के कारण वह सांस नहीं ले पा रहा था।

नतीजा कुछ घंटे के उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार राजा डुमरांव नगर के नया थाना रोड निवासी रामेश्वन नाथ शर्मा का पुत्र था। उसका परिवार बहुत ही गरीब है। इसकी सूचना आज बुधवार को परिजनों ने प्रशासन को दी। परिवार की दशा देख प्रशासन ने तत्काल पारिवारिक लाभ के तहत उसे बीस हजार रुपये और अंत्येष्टी योजना के तहत कुछ राशि उपलब्ध कराई। सूत्रों ने बताया कि आज कल राज हाई स्कूल में चुनावी सभाएं हो रही हैं। शायद वहीं किसी ने रस्सी बांध छोड़ी थी। जिसे युवक ने भांपा नहीं। वह दूसरे युवक के साथ स्कूटी पर बैठ मैदान में पहुंचा था। लेकिन, उसे क्या पता था। 19 वर्ष की आयु में ही वह दुनिया को अलविदा कहते हुए हमेशा के लिए दूर चला जाएगा। जवान बेटे के गम में उसका परिवार जार-जार हुआ जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here