वीडियो : हेलमेट कानून के डर से नहीं स्वयं की सुरक्षा के लिए पहने

0
205

बक्सर खबर। इन दिनों जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। चार फरवरी से प्रारंभ हुआ अभियान 10 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। प्रशासन ने लोगों को जागरुक करने के लिए कई तरह के अभियान चलाए। सरकारी व निजी स्कूलों में भी आज शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर के डीएवी स्कूल के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को सुरक्षा के प्रति आगाह किया।

वहीं जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिए अपना लोगो जारी किया है। जिसमें कहा गया है। अपनी हेलमेट का उपयोग पुलिस से बचने के लिए नहीं अपने से सुरक्षित मिलने के पहने। इस बीच डीएवी के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के निर्देशन में सीनियर शाखा में नाटक का मंचन किया। वह टीम दुबारा ज्योति चौक पहुंची। यहां डीएवी की जूनियर शाखा के सामने भी बच्चों ने अपना प्रदर्शन किया। आप भी देख सकते हैं उनके नाटक की झलक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here