‌‌‌बैंक को चुना लगाने वाला गिरफ्तार, हुआ है लाखों का वारा-न्यारा

0
963

बक्सर खबर। कल तक जो बैंक का सेटर था। आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि उसके खिलाफ गलत तरीके से 2 लाख 3 हजार का ऋण लेने का आरोप है। धनसोई पुलिस ने इस आरोप में दिनेश कुमार यादव पुत्र जगन्नाथ सिंह को आज जेल भेज दिया। जबकि एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष के अनुसार इलाहाबाद बैंक सिकठी की शाखा की तरफ से इसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी।

मुकदमा संख्या 139/18 में इसका नाम था। सूत्रों की माने तो एक दौर था। जब दिनेश यादव ग्राम करजा बैंक का खास हुआ करता था। इसने बहुत से लोगों को ऋण उपलब्ध कराया था। अगर सही जांच हो तो। लाखों रुपये के अनेक मामले सामने आएंगे। तब के शाखा प्रबंधक से इसकी बहुत बनती थी। पुलिस के अनुसार भी ऐसे कई लोग हैं। जिनके खिलाफ मामला दर्ज है। उनकी धर-पकड़ का प्रयास चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here