‌‌‌अधिवक्ता हत्याकांड में आरोपी खूंटी यादव के पुत्र ने किया समर्पण

0
3393

बक्सर खबर। अधिवक्ता चितरंजन सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी यशवंत यादव ने आज न्यायालय में समर्पण कर दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण फिलहाल उसी ने यह कदम उठाया है। जबकि खूंटी यादव का दुसरा पुत्र यमदेव अभी भी फरार है। इस केस में छह लोगों को नामजद किया गया था। यह जानकारी पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि पहले भी तीन लोग हिरासत में लिए गए थे।

पाठकों को ज्ञात होगा कि दो दिन पहले कचहरी के पीछले गेट के पास बाइक से जा रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसमें पांडेयपट्टी का हरेन्द्र यादव शामिल था। पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया था कि हम लोगों ने मिलकर चितरंजन सिंह की हत्या की थी। यहां हम आपको बता दें। पिछले वर्ष 18 मई को जब खूंटी यादव की हत्या हुई थी। उनका बेटा यशवंत भी गाड़ी में मौजूद था। वह गोली लगने से घायल हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here