पंचायत सचिव की हुई हत्या, शव बरामद

0
3115

-सोमवार को घर से ड्यूटी के निकले थे
बक्सर खबर। पंचायत सचिव श्याम किशोर सिंह की हत्या कर दी गई। सोमवार को वे डुमरांव स्थित अपने आवास से ड्यूटी के लिए चले थे। उस रात जब वापस नहीं लौटे तो मंगलवार को परेशान घर वाले डुमरांव थाना आए। यहां गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। लेकिन, आज बुधवार की शाम सूचना मिली। उनका शव रोहतास जिले के करहगर के पास नहर में देखा मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। यहां से पुलिस टीम रवाना हुई।

श्याम किशोर सिंह मूल रुप से नावागगर प्रखंड के बाबूगंज इंग्लिश पंचायत के निवासी थे। वहां के मुखिया भी साथ गए। उन्होंने शव को देखते ही पहचान लिया। पुलिस के अनुसार उनके हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। शरीर पर गंजी और जाघियां है। यह सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किसी को अनुमान नहीं था। ऐसी सूचना मिलेगी। आज बुधवार को घटना की जानकारी लेने एसपी यूएन वर्मा भी डुमरांव पहुंचे थे। पूरी दोपहर पूछताछ का क्रम चला। जिससे उनके लापता होने के कारणों का पता लगाया जा सके। लेकिन, इसी बीच सनसनी फैला देनी वाली सूचना मिली। फिलहाल परिवार के लोग भी करहगर पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here