केंद्रीय मंत्री पर एफआइआर की खबर झूठी

0
948

बक्सर खबर। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ बक्सर में पुलिस ने किसी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं किया है। यह जानकारी एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने आज बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की आ रही खबरें गलत हैं। हम आपको बता दें 23 सितंबर को डुमराव में स्थानीय सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने जनता दरबार का आयोजन किया था।

फरियाद सुनने के दौरान राजनीतिक कार्यकर्ता लक्ष्मण दुबे ने बताया कि उनका नाम भोजपुर ओपी की पुलिस ने गुंडा रजिस्टर में दर्ज कर दिया है। लगभग 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके लक्ष्मण दुबे ने बताया कि मैं अपराधी नहीं हूं। उनकी शिकायत सुनने के बाद सांसद ने नया भोजपुर के थानेदार को फटकार लगाई। थानेदार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा था आप पुलिस वाले हैं तो क्या हुआ, गलत करेंगे तो वर्दी उतर सकती है। जनता दरबार की खबर को छोड़कर मीडिया ने थानेदार को मंत्री द्वारा फटकार लगाए जाने की खबर को खूब बेचा। इसकी रही सही कसर कुछ अखबार और पोर्टल ने पूरी कर दी। आज 25 तारीख के अंक में यह खबर छपी कि मंत्री के विरुद्ध पुलिस ने डुमरांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर बाजार में आई तो आग तरफ फैली। जन प्रतिनिधि द्वारा फटकार लगाए जाने के मामले में मुकदमा अपने आप में सबको चौंका देने वाला था। मुख्यालय में बैठे पुलिस के आला अधिकारियों तक बात पहुंची। ऊपर से नीचे तक फोन की घंटियां बजने लगी। सभी परेशान अधिकारियों को क्या जवाब दें। जब सच्चाई पता चली तो सब ने मीडिया को ही इसके लिए दोषी करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here