‌‌‌घट रहा गंगा का जलस्तर, फिलहाल खतरे के निशान से उपर

0
324

बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर घट रहा है। पानी नीचे उतर रहा है। जिसकी रफ्तार प्रति घंटा एक सेंटीमीटर की है। आज बुधवार को पानी का स्तर 60.51 के लगभग है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार दो दिनों में लगभग 40 सेंटीमीटर पानी कम हुआ है। लेकिन, अभी भी गंगा खतरे के निशान से उपर बह रहीं हैं। आपको पता ही होगा जिले में खतरे का निशान 60.32  निर्धारित है।

बावजूद इसके पानी कम होने से सबने राहत की सांस ली है। क्योंकि बाढ़ के खतरे ने सबको परेशान कर रखा है। सबका ध्यान इस तरफ खींचा हुआ है। आम जन हो अथवा प्रशासनिक अधिकारी। सुबह-शाम सबके लिए यही खबर खास होती है। पानी कहां तक पहुंचा। पिछले दो दिन से कम होने की मिल रही सूचना ने सबको राहत देनी वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here