प्रेम विवाह करने वाली युवती ने खाया जहर, ससुराल व मायके वाले भीड़े

0
1276

बक्सर खबर। ढ़ाई वर्ष पहले जिस युवती ने प्रेम विवाह किया था। आज बुधवार को जहर खा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब परिवार वालों ने यह खबर सुनी तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। सीमा देवी (22) को सदर अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजपुर थाना के रामपुर गांव की रहने वाली सीमा की मां सोनामती देवी ने जब यह खबर सूनी तो वे बेटी को देखने अस्पताल पहुंची। पूछताछ में उन्होंने ने पुलिस को बताया बेटी ने गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों में मनमुटाव था। एक दूसरे के यहां आना-जाना नहीं था।

ऐसी स्थिति में उसके साथ क्या हुआ कहा नहीं जा सकता। शादी के कुछ माह बाद ही उसने पैतृक संपति में हिस्सेदारी के लिए केस किया था। मेरी दो बेटियां थी। बड़ी की शादी तियरा में हुई है। मेरे पास लगभग सवा बिघे खेत हैं। उस केस की सुनवायी चल रही थी। अगले ही महीने फैसला आने वाला था। ऐसे में जहर खाने की क्या जरुरत थी। अस्पताल पहुंचे सीमा के मायके वालों और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ अस्पताल में मारपीट भी हुई। वहीं दूसरी तरफ लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे थे कि आज के दौर में प्रेम विवाह करना भी खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि शादी के बाद लोग स्वार्थी हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here