लाखनडिहरा में छठ की जबरदस्त तैयारी

0
383

बक्सर खबर : वैसे तो जिले के हर गांव में छठ मनाई जाती है। इन्हीं गांवों में से एक है लाखनडिहरा गांव। डुमरांव अनुमंडल मुख्यालय से सटे इस बस्ती में हर त्योहार शानदार तरीके से मनाया जाता है। इस गांव का छठ उत्सव भी देखने लायक होता है। गांव के युवा व अन्य लोग मिलकर भगवान भास्कर की प्रतिमा बनवाते हैं।

तरह-तरह की झांकियां भी बनती है। जिसे गांव के छठ व्रत घाट के पास पंडाल बनाकर करीने से सजाया जाता है। ग्रामीण युवकों ने बक्सर खबर को संदेश भेज यहां के उत्सव की कुछ झाकियों को हमारे पास भेजा है। प्रस्तुत है उनका नजारा। इसमें आपको भगवान सूर्य से लेकर पूजा करने जाती महिलाओं की झांकियां भी दिखेंगी।

बनी झांकियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here