हत्या की थी योजना, पिस्तौल संग दबोचा गया पांडेय …

0
4111

बक्सर खबर। पिस्तौल लेकर हत्या करने की नियत से युवक घर से निकला। तभी इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। ब्रह्मपुर थाने की पुलिस बताए गए हुलिया के आधार पर युवक की तलाश करने लगी। कुछ देर के प्रयास के बाद युवक दिखाई पड़ा। पुलिस को देख वह भागने लगा। पीछा शुरू हुआ तो उसने पिस्तौल खेतों में फेक दी। लेकिन, पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला।

उस युवक को भी गिरफ्तार किया गया। यह मामला शुक्रवार शाम का है। आज शनिवार को इसकी जानकारी डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने बक्सर खबर को दी। उनके अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम शिवसागर पांडेय उर्फ बबलू है। वह ब्रह्मपुर का ही रहने वाला है। उसका पिछला आपराधिक इतिहास है या नहीं। इसकी जांच हो रही है। डीएसपी ने बताया उसके पास से कंट्री मेड पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here