भीषण आगजनी में दो दर्जन घर जले, लाखों का नुकसान

0
388

बक्सर खबर। ब्रह्मपुर प्रखण्ड अंतर्गत उत्तरी नैनीजोर पंचायत के प्रबोधपुर गांव में आज भीषण आग लग गई। सूचना के अनुसार लगभग दो दर्जन लोगों के घर जल गए। इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपति जल गई। आधा दर्जन पशु की मौत हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार आज बुधवार की सुबह दस बजे के लगभग यह घटना हुई। तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। आनन-फानन में तीन फायरब्रिगेड़ की गाडिय़ां मौके के लिए रवाना हुईं।

आसमान से बरस रही आग और तेज पछिया हवा आग में घी का काम कर ही थी। तेजी से एक-एक करके घरों में फैल रही थी। हलांकि ग्रामीणों और फायरब्रिगेड की तत्परता से लगभग 20 घरों तक ही पहुंचते-पहुंचते शांत हो गई। आग पर काबू पाने के लिए लगभग साढ़े तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। तबतक लाखों की संपति खाक हो चुकी थी। जिसमें छह से अधिक पशुओं की मौत हो गई है। प्रशासन के द्वारा तत्काल बचाव व राहत सुविधा मुहैया कराई जा रही है। सूत्रों कि मानें तो छवागुर यादव के घर से शुरू हुई आग ने बिकराल रूप अख्तियार कर लिया। देखते-देखते दर्जनों घरों को अपनी आगोश में ले लिया।
इनके जले है आसियाने
महेन्द्र यादव, रासविहारी यादव, श्रीराम यादव, रविन्द्र यादव, ढोढा यादव, नरायण यादव, लक्षमण यादव, भंवल यादव, सुरेन्द्र यादव, भगवान यादव, सुदामा यादव सहित आधा दर्जन लोग प्रभावित हुए है।
सीओ ने किया मुआयना
मौके पर पहुचे सीओ विकास कुमार के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल रहा है। लगभग 15 घर प्रभावित हुए है। स्थिति का आकलन कर सभी पीडि़तों को प्रशासनिक मदद दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here