‌‌‌डीएम का एक्शन: शहर में जमा कूड़े को हटाने का निर्देश

0
389

बक्सर खबर। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने आज मंगलवार की दोपहर जिला समन्वय समिति की बैठक बुलाई। उपस्थित अधिकारियों के साथ उन्होंने गहन मंत्रणा के दौरान सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर परिषद बक्सर के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया। नगर परिषद द्वारा उठाया जा रहा कूड़ा शहर से बाहर सरकारी जमीन में डंप हो। यहां किला मैदान के पास जो कचरा जमा है। उसे हटाने का निर्देश भी उन्होंने दिया। जिलाधिकारी ने सजग प्रशासनिक पदाधिकारी का कर्तव्य निभाते हुए इस संदर्भ में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए नप पदाधिकारी को चेतावनी भी दी।

इस तरह की लापरवाही न हो। इसके अलावा कुपोषण के शिकार मिले बच्चों के बाबत भी अभियान चलाकर वैसे परिवार और बच्चों की पहचान का निर्देश दिया गया। जो आंगनबाड़ी के आच्छादन से दूर हैं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कहा उनकी पहचान करें। उनको राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए। बैठक के दौरान जिले के सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी लंबी चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here