‌‌ट्रक मालिक पर जानलेवा हमला, लूट लिए ढ़ाई लाख

0
4313

-पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज
बक्सर खबर। ट्रक मालिक का पुत्र आज बुधवार की सुबह बक्सर से अपने गांव सौरी लौट रहा था। इसी बीच पांच की संख्या में मौजूद आपराधिक चरित्र के लोगों ने उसे रास्ते में रोकना चाहा। उनकी मनसा भाप अनिकेत अपनी गाड़ी तेज भगाने लगा। लेकिन, युवकों उसके उपर हमला कर दिया। उसकी गाड़ी के शीशे टूट गए। गाड़ी रोकी तो उन लोगों ने हमला कर दिया। गाडी में रखे ढ़ाई लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। अनिकेत ने इसकी सूचना अपने पिता शशिभूषण सिंह को दी। घर वाले आए और उसे अस्पताल ले गए। साथ ही इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। घटना चौसा-रामगढ़ मार्ग पर महावीर स्थान के पास हुई है। घायल के अनुसार घटना सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग हुई। ऐसा करने वालों की पहचान उसने कर ली है। उसने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी की है।

जिनमें सत्येन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, सत्या सिंह उर्फ सत्येन्द्र सिंह पुत्र परशुराम सिंह सभी निवासी सोनपा डेरा, अनिल कुमार सिंह पुत्र रामनिवास सिंह ग्राम सोनपा और सुनील कुमार सिंह पुत्र रमेश सिंह ग्राम पलिया का नाम शामिल है। सभी राजपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पीड़ित पक्ष राजपुर के सौरी गांव का रहने वाला है। घायल युवक के पिता शशिभूषण सिंह ने बताया कि एक दिन पहले भी इन लोगों ने फोन कर बेटे को बुलाया था। कुछ रंगदारी की मांग की थी। लेकिन, हमने उनकी बात अनसुनी कर दी। हमारे तीन-चार ट्रक चलते हैं। आज सुबह चालकों का फोन आया। जिनसे रुपये लेने अनिकेत बक्सर गया था। कुल ढ़ाई लाख रुपये का कलेक्शन हुआ। जिसे लेकर वह वापस लौट रहा था। अपराधियों ने चौसा से ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया था। लेकिन, इन सब ने खाली जगह देखकर गाड़ी रोकनी चाही। नहीं रुकी तो पहले स्कार्पियों के पीछे पत्थर मारा। शीश टूट गया, गाड़ी धीमी हुई तो आगे के शीशे को तोड़ दिया। फिर उसे गाड़ी से निकाल मारने लगे। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हम उसे पचार के लिए वाराणसी लेकर आए हैं। अपराधियों की संख्या लगभग आठ-दस थी। जिनमें से पांच की पहचान हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here