करोड़ो का गांजा बरामद, ढ़ोने में पुलिस के छूटे पीसने

0
1087

बक्सर खबर। जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नैनिजोर थाना के महुआर गांव से इतना गांजा बरामद हुआ है कि उसे थाने तक ले जाने में डेढ़ घंटे लगे। ऐसा अनुमान है कि बरामद गांजा का मूल्य करोड़ो में हो सकता है। क्योंकि इसकी कोई निर्धारित दर नहीं है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया पुलिस ने शाम के वक्त शिवजी और चेगन शाह के घर छापा मारा।

वहां रखी भारी खेप बरामद हुई। पुलिस उसे जब्त कर थाने ले जाने लगी तो डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा। जिसे तीन जीपों में भरकर ले जाया गया। हालाकि किसी पुलिस पदाधिकारी ने खुलकर इसके बारे में नहीं बताया। उनके अनुसार छापामारी व तलाशी का क्रम जारी है। पूरी जानकारी अगले दिन दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here