आए थे मित्र के यहां शादी में, बाइक वाले ने ली जान

0
879

बक्सर खबर। गोपालगंज से चलकर योगेन्द्र पांडेय (62) जिले के सिमरी में आए थे। आज सोमवार की सुबह साइकिल से गंगा स्नान करने जा रहे थे। तभी बाइक सवार ने बड़का गांव के समीप उन्हें टक्कर मार दी। जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चुनाव में व्यस्त सिमरी थाने की पुलिस ने चौकीदारों के हवाले शव सौंप अस्पताल भेजा। यहां पोस्टमार्टम हुआ। वहीं पुलिस वाले उनकी पहचान में जुटे रहे। पास से मिले कागजात के आधार पर इकलौत पुत्र दीवाकर को लोगों ने फोन किया। पता चला वे गोपालगंज के थाना बैकुंठपुर, उसरी पहाड़ गांव के निवासी थे।

दो दिन पहले बेटे को बताया था कि मित्र से मिलने बक्सर जा रहे हैं। शायद यहां सिमरी में किसी के यहां शादी थी। लेकिन, मुझे पता नहीं वे किसके यहां गए थे। हांलाकि पुलिस के पदाधिकारियों ने यह संवाद उनतक पहुंचाने में काफी मशक्कत की। जब पोस्टमार्टम हो गया तो और विकट स्थिति पैदा हुई। निजी स्कूल में पढ़ाकर जीवन यापन करने वाले परिवार के पास उतने पैसे नहीं थे। जिससे शव को गोपालगंज ले जाया सके। फिर स्थानीय लोगों ने सदर एसडीओ केके उपाध्याय से संपर्क किया। उन्होंने प्रशासनिक स्तर से शव को गांव तक भेजने का बंदोबस्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here