छात्रों ने बनाया कल्याण पदाधिकारी को बंधक

0
368

बक्सर खबर। जिला कल्याण पदाधिकारी को आज अनुसूचित जाति आवासी विद्यालय के छात्रों ने बंधक बना लिया। छात्रों के समूह ने मीडिया को सूचना दी। वहां जाकर देखा तो मुख्य गेट पर छात्रों ने ताला जड़ रखा था। कल्याण पदाधिकारी राम एकबाल राम अंदर कार्यालय कक्ष में बैठे थे। मीडिया को देख छात्रों ने गेट खोला और अपनी समस्याएं सुनाई। उनके अनुसार छात्रों को पुस्तक नहीं मिल रही है। कमरो का हाल बेहद खराब है। कम्प्यूटर लैब में शिक्षक नहीं है। यहां का जेनरेटर खराब है। जरुरत का सामान जैसे, कपड़े, तेल, साबुन आदि कुछ नहीं मिलता। क्लास रुम का भी घोर अभाव है। मेनु के अनुसार यहां कभी भोजन नहीं मिलता।

छात्रों की मांग वहां बैठे कल्याण पदाधिकारी पहले से सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं। मुझे किसी ने बंधक नहीं बनाया था। वर्ष 2018 के अंतर्गत मिलने वाले सभी सामान की आपूर्ति हुई है। 2019 का सामान नहीं मिला है। उपलब्ध संसाधन के अनुरुप बेहतर व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है। वहीं छोत्रों ने कहा कि हर बार आश्वासन मिलता है। लेकिन, हमारी बात अनसुनी कर दी जाती है। पांडेय पट्टी में एफसीआई गोदाम के पास स्थित आवासीय विद्यालय का संचालन कल्याण विभाग करता है। जिसमें दलित वर्ग के छात्र पढ़ते हैं। इसकी बदहाली किसी से छिपी नहीं है। यह पहला वाकया नहीं जब छात्रों ने किसी पदाधिकारी को बंधक बनाया हो। जब मीडिया पहुंचती है तो थोड़ी व्यवस्था होती है। शायद इस बार भी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here