जिले में एक दर्जन और मिले विदेशी अतिथि

1
4421

मस्जिद से सभी को भेजा गया कोरांटीन सेंटर 
बक्सर खबर। अपने जिले में लगभग एक दर्जन नए विदेशी अतिथि मिले हैं। हालांकि इनकी संख्या 11 है या 12, इसको लेकर कुछ असमंजस है। लेकिन, यह जरुर पता है। सभी को ईदगाह से दूर ले जाकर सम्मान के साथ कोरांटीन कर दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सभी को राजपुर थाना के सरेंजा गांव से आज गुरुवार को विशेष देखरेख में ले जाया गया है।

सुकुन भरी यह है कि इन सभी का नाता दिल्ली के मरकज ने नहीं है। ऐसा उन्होंने पूछताछ में बताया है। उनका पास पासपोर्ट भी नहीं है। क्योंकि वे नेपाल से यहां आए हैं। फिलहाल उनके बारे बहुत जानकारी नहीं मिल पाई है। क्योंकि सभी की जांच चल रही है। पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि वे लॉकडाउन से पहले ही यहां आए थे। वैसे विदेशी मेहमानों को जांच में भी प्राथमिकता दी जा रही है। इस लिए उनकी जांच के लिए उनका सैंपल भी जल्द पटना भेजा जाएगा।

1 COMMENT

  1. क्या कोई मुस्लिम विदेशी भी मिले हैं मिले हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here