‌‌‌फायरिंग में घायल बच्चे की हुई पहचान, अभियुक्त गिरफ्तार

0
886

बक्सर खबर : मुरार थाना के चौगाई गांव में शनिवार की शाम गोली चलने से घायल छह वर्षीय बच्चे की पहचान हो गयी है। हिमांशु कुमार पिता संजय महतो, ग्राम सोवां थाना कृष्णाब्रह्म का उपचार चल रहा है। घटना के दिन वह ननिहाल चौगाई गया था। शाम में अवैध कटटे चली गोली वह घायल हो गया। संयोग रहा कि गोली उसके कांख के पास जख्म बनाती हुई निकल गयी। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ्य है। पुलिस ने बताया कि इसकी प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें रामबाबू महतो, ग्राम चौगाई का अभियुक्त बनाया गया है। घटना के अगले ही दिन उसे सड़क निर्माण कंपनी से रंगदारी मांगने के आरोप में उसे कृष्णाब्रह्म पुलिस ने दबोच लिया। मुरार के थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने कहा कि उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here