सिमरी में चले चाकू व तलवार उपमुखिया समेत दर्जनों घायल, पचास पर एफआईआर

0
3371

बक्सर खबरः गुरूवार को खूनी संर्घष का दिन रहा। कृष्णाव्रम्ह के छतनवार का मामला अभी शांत भी नही हुआ था। सिमरी थाना क्षेत्र के मझवारी गांव में कोहराम मच गया। चारो तरफ चित्कार और खुन के छिंटे उड़ने लगे। लाठी-डंडे, चाकू-तलवार, ईंट पत्थर चले। जिसमें उपमुखिया समेत दर्जनों लोग घायल हो गये। अस्पताल के बेड़ कम पड़ने लगे। हुआ कुछ यूं कि एक विवादित जमीन पर आज सुबह दया शंकर कुशवाहा महाबीर चबूतरा बनाने के नाम पर नीव की खुदाई कर रहे थे। तभी उनके भाई नथुनी कुशवाहा ने जा कर रोका।

फिर क्या दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गयी। देखते- देखते हाथापाई से शुरू हुई विवाद लाठी-डंडे,चाकू-तलवार, ईंट पत्थर चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से उपमुखिया राजेश कुशवाहा समेंत शिवरतन कुशवाहा,चन्दन कुशवाहा ,लालू कुशवाहा,देवंती देवी घायल हो गई। जिनकी हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही दुसरे पक्ष से दया शंकर कुशवाहा मुन्नी जी कुशवाहा, रामाशीष कुशवाहा ,लडू कुशवाहा घायल हो गये। जिनका इलाज सिमरी पीएचसी में कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में लम्बे समय से विवाद है। जो आज खूनी संर्घष में परिर्वतित हो गया। इस मामले में दो पक्षों के पचास लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here