सिकरौल में हुई डाक्टर की हत्या, पुलिस नदारद

0
1735

बक्सर खबर : नावानगर प्रखंड के सिकरौल बाजार में मंगलवार देर शाम डा: गोपाल चौधरी की गोली मार हत्या कर दी गयी। बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। डाक्टर चौधरी अपने क्लिनिक का दरवाजा बंद कर रहे थे। तभी उनको निशाना बना दिया गया। ऐसा होते देख लोगों ने शोर मचाना शुरु किया। लेकिन, बाइक सवार अपराधियों को रोकने का साहस किसी ने नहीं दिखाया। वे आसानी ने भाग खड़े हुए। घटना लगभग 7:50 के आस-पास हुई। लोग पुलिस को बुलाने गए। पर कोई नहीं आया। ग्रामीण उनको लिए नावानगर अस्पताल गए। पर वहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजन उनका शव लिए वापस सिकरौल लख चले आए। डाक्टर वहीं के रहने वाले हैं। कुछ माह पहले उनके छोटे भाई कृष्णा चौधरी को भी चाकू मारा गया था। लंबे उपचार के बाद उनकी जान बची। एक बार फिर उसी परिवार के सदस्य के साथ ऐसी घटना हुई है। जिसके कारण हालात दहशत जदा हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहीं पर पिछले वर्ष लाला पासवान की भी हत्या हुई थी। घटना के संबंध में पूछने पर एसपी उपेन्द्र शर्मा ने कहा पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं मृतक के भतीजे समन ने फोन पर रोते हुए बताया दो घंटे हो गए। पुलिस अभी भी नहीं आयी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here