खेत में गिरा ठनका किसान की मौत

0
665

बक्सर खबर: अकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत। घटना कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र के नुआंव बधार में मंगलवार दोपहर 12:20 बजे की है। मृतक जगरनाथ राम (45 वर्ष) धान की खेती कराने के लिए मजदूरी पर काम करने गया था। इसी बीच बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए मजदूर महुआ के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान आकाश में जोरदार गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसके मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने पहुंच कर शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया।घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष रंजित कुमार ने की। मृतक की पत्नी बैजयन्ती देवी को अंचलाधिकारी डुमरांव अमरेन्द्र मिश्रा द्वारा आपदा कोष से अनुग्रह अनुदान सहायता राशि के रुप में चार लाख रुपये का चेक दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here