मदन डीलर बने केसठ के पैक्स अध्यक्ष

0
434

बक्सर खबर : केसठ पैक्स का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद के लिए कुल दस लोग मैदान में थे। जिनमें मदन डीलर को सर्वाधिक 543 मत मिले। उनके निकटतम प्रत्याशी अरविंद गुप्ता को कुल 310 मत मिले। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया सदस्य पदों के लिए चुनाव हुआ है। फिलहाल अध्यक्ष के परिणाम सामने आए हैं।

कुल 3198 मतदाताओं में से 1726 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें महिला मतदाताओं का प्रतिशत पुरुष से ज्यादा रहा। सरकारी आंकड़े के अनुसार पुरुष वर्ग ने 52.95 प्रतिशत मतदान किया। महिलाओं ने 62.59 प्रतिशत मतदान किया। इस चुनाव ने यह साबित किया है। यहां किस तरह की जागरुकता है। कहने के लिए तो इस प्रखंड में पुरुष से ज्यादा महिला किसान सदस्य जागरुक हैं।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here