बहु से छेड़खानी मामले में ससुर को जेल

0
1887

बक्सर खबर : बहु के साथ छेड़ खानी करने का आरोप झेल रहे ससुर को हवालात की हवा खानी पड़ी। मामला नावानगर प्रखंड के केसठ गांव का है। यहां के राहुल मौर्य के साथ गायत्री की शादी हुयी। लड़का बाहर कमाने चला गया। इस बीच अगस्त माह में बहु ने ससुर पर आरोप लगा दिया। वे मेरे साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं। शिकायत पहले नावानगर थाना पहुंची। वहां से महिला थाना। यहां 20 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज हो गयी। लड़की वाले घूम-घूम कर आरोप लगाने लगे। पुलिस ससुराल वालों को पकड़ नहीं रही। वहीं सुसराल वालों का कहना था बहु के संस्कार अच्छे नहीं। उसका पहले से ही किसी के साथ कोई चक्कर है। यहां तो बस उसे डांट फटकार मिली थी। जिस पर उसने इतना बखेड़ा खड़ा कर दिया। इस मामले में ससुर विजय मौर्य ने गुरुवार को न्यायालय के समक्ष उपस्थित हुए। उनके वकील ने पूरी बात न्यायालय के समझ रखी। पर कानून धाराओं के चक्कर में फंसा होने के कारण उसे जेल जाना पड़ा। अभी तक की जांच में क्या सच्चाई सामने आयी है। यह बात पुलिस भी स्पष्ट नहीं कर रही। आज के जमाने में न्याय मिलना भी मुश्किल हो गया है। अगर पुलिस कुछ नहीं बोलती तो दुनिया सही समझेगी। ससुर की नियत में खोट थी। या फिर लड़की के ससुराल वाले किसी भी परिस्थिति में खामोश रहे। नहीं तो कल कोई भी बहु किसी को जेल भेजवा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here