पचास हजार का सरनामी लांगा यादव गिरफ्तार

0
2206

बक्सर खबर : पचास हजार रुपये का इनामी अपराधी रामसुरेश यादव उर्फ लांगा यादव गिरफ्तार हो गया है। इसे स्पेशल टास्कफोर्स और राजपुर की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया। सूचना है कि इसे राजपुर थाना क्षेत्र से लगी पड़ोसी जिले गाजीपुर की सीमा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि इसकी तलाश पिछले पांच साल से थी। यह हमेशा बचकर निकल भागने में सफल रहता था। गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देने के लिए डीएसपी द्वारा पीसी आयोजित किया गया है। पीसी के उपरान्त और तथ्य खुलकर सामने आएंगे।

निवर्तमान मुखिया की फाइल फोटो
निवर्तमान मुखिया की फाइल फोटो

पत्नी है पंचायत मुखिया
बक्सर : लांगा यादव की पत्नी सुखराजी देवी चौसा प्रखंड के सरेंजा पंचायत से मुखिया हैं। इस पंचायत से पहले लांगा यादव ही मुखिया था। सीट महिला होने के बाद उसने पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा। वह चुनाव जीत गयी। इसके बाद उपजी रंजिश में लांगा और उसके कुछ साथियों ने मिलकर चुनाव में प्रतिद्वंदी रहे रंजीत राय की हत्या कर दी। हत्या में लांगा और उनकी पत्नी सुखराजो को भी नामजद किया गया था। जो बाद में जमानत पर बाहर आ गयी। अन्य मुख्य अभियुक्त संजय यादव व पुलिस का एक चौकीदार भी जेल से बाहर आ गए।

कप्तान की सफल पारी
बक्सर : लांगा यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी उपेन्द्र शर्मा ने बक्सर खबर को बताया कि उसे राजपुर थाना के रामपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों की माने तो उपेन्द्र शर्मा इस मामले में जिले के सबसे लकी कप्तान हैं। क्योंकि इनके कार्याकाल में जिले के तीन सरनामी अफराधी सोनू सिंह ब्रह्मपुर थाना, गुडडू राय राजपुर थाना और तीसरे इनामी लांगा यादव ग्राम सरेंजा राजपुर थाना, गिरफ्तार हो गए।

पंचायत चुनाव बना कारण
बक्सर : लांगा यादव की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं है। पुलिस ने इसके लिए अपना जाल बिछाया था। क्योंकि इसकी पत्नी सुखराजी देवी ने पिछले सप्ताह मुखिया पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद से ही पुलिस ने अपना नेटवर्क मजबूत किया और उसे दबोच लिया। कुछ लोग तो यह भी मान रहे हैं कि पंचायत चुनाव को देखते हुए उसने यह बाजी खेली है। अब व सीधे यहां आकर लोगों पर दबाव डाल सकेगा। इस लाभ को ध्यान में रखते हुए उसने अपने आप को पुलिस के हवाले किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here