नाथ घाट पर डूबने से किशोर की मौत

0
8415

बक्सर खबर : शहर के नाथ घाट पर रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। नहाने पहुंचा महज पन्द्रह-सोलह वर्ष का किशोर गंगा में डूब गया। घटना साढ़े से ग्यारह बजे के मध्यम की है। पुलिस को सूचना मिली नहाने के दौरान बालक डूब गया है। मौके पर पहुंची गोताखोर टीम ने तलाश शुरु की। आधे घंटे के अंदर किशोर का शव बाहर निकाल लिया गया। इतनी देर पानी में डूबने का सीधा अर्थ था मौत।

यह नजारा देख लोगों का कलेजा मुंह में आ गया। बहुत ही सुंदर कदकाठी का किशोर सदा के लिए आंखे बंद कर चुका था। घाट की सीढिय़ों पर उसके कपड़े पड़े थे। जिसे देखने वाले यह अनुमान लगा रहे हैं। किसी अच्छे परिवार का होगा। नगर कोतवाल राघव दयाल के अनुसार अभी किशोर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अपनी ड़़यूटी निभाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। फिलहाल शव को पहचान के लिए पुराना अस्पताल के पोस्टमार्टम घर में रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here