जदयू के प्रदेश सचिव बने संजय राय

0
2201

बक्सर खबर : जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार हुआ है। प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने पूर्व मुखिया संजय राय को प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनित किया है। इसी सूचना देते हुए संजय राय ने बक्सर खबर को बताया कि जदयू राज्य का सबसे निष्पक्ष व सर्व समभाव का संगठन है। इस लिए हम इसके साथ जुड़े और पिछले कुछ वर्षो से दल के लिए हमने कार्य किया है।

दल के सर्वमान्य नेता नीतीश जी एवं अन्य वरीय नेताओं ने जो स्नेह दिया है। वह कार्यकर्ता के उत्साह को बढ़ाने वाला है। उन्होंने अपने मनोनयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया। संजय राय को इस सफलता के लिए जगजीवन राम, डब्बू राय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, उपेन्द्र सिंह, गुड्डू तिवारी आदि ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here