ननिहाल जा रहे युवक की दुर्घटना में मौत

0
2190

बक्सर खबर : आरा जिला के केशरी गांव से अपने ननिहाल बगेन के पिपराढ गांव आ रहे युवक की सडक दुर्घटना में शनिवार की सुबह मौत हो गयी। ब्रह्मपुर -कोरानसराय मार्ग पर बुनियादी डेरा के पास यह हादसा सुबह आठ बजे के लगभग हुआ। बाइक से यात्रा कर रहे रामाकांत मिश्रा ( 35) की गाडी गाय से टकरा  गयी। युवक सडक पर ही गिर पडा। सर में गहरी चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि रामाकांत आरा जिला के धनगाई थाना अंतर्गत केशरी गांव के निवासी थे। वे अपनी मां उर्मिला देवी को वापस ले जाने के लिए आ रहे थे। उनकी ननिहाल बगेन के पिपराढ में है। गांव से महज कुछ दूरी पर यह घटना हो गयी। सूचना मिलते ही पूरा गांव वहां जमा हो गया। परिवार के लोग शादी-शुदा युवक की मौत पर गहरा दुख प्रकट रहे थे। वहीं हम इसका उल्लेख करना चाहेंगे। शनिवार की सुबह हेलमेट न पहनने के कारण जिले में हुई मौत की दुसरी घटना है। जिसने सबको मर्माहत कर दिया।

1 COMMENT

  1. दो पल की ख़ुशी के लिए अपनी ज़िन्दगी कुर्बान कर दी इन्होंने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here