मिलु की हत्या के विरोध में सिंडिकेट पर जाम

0
2005

बक्सर खबर : मिलु चौधरी की हत्या के विरोध में शनिवार की सुबह उनके समर्थकों ने सिंडिकेट के पास सडक जाम किया। चौधरी नेता की उपाधी दे शहर के कुछ लोगों की सह पर यह जाम किया गया। मौके पर  शव को रख प्रदर्शनकारी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हत्यारों को गिरफ्तार करो, बक्सर प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए जा रहे थे। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही थी। आप सभी प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस अपना काम अवश्य करेगी। जिस फादर चौधरी का नाम हत्या में सामने आ रहा है। वह परिवार समेत फरार है। कुछ महिलाएं घर में हैं। वहीं बगेन मुखिया के यहां भी कल रात ही पुलिस पहुंची थी। जहां यह पता चला कि वे तो पहले से ही यहां नहीं है। वैसे सूचना के अनुसार चौधरी के परिवार वालों ने अभी तक किसी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी नहीं की है। घटना की रात शुक्रवार को इन दो लोगों का नाम पुलिस को बताया गया था। लेकिन, जब तक इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं होती। कुछ कहना बेकार है। सिंडिकेट जाम का नेतृत्व सोहनी पट्टी के चक्रवर्ती चौधरी करते देखे गए। जाम अभी भी प्रभावी है। प्रशासन के वरीय अधिकारी उनको समझाने में जुटे हैं। उम्मीद है कि दोपहर बारह बजे से पहले जाम समाप्त हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here