हेलमेट नहीं पहनने के कारण दुर्घटना में युवक की मौत

0
2095

बक्सर खबर : बक्सर- इटाढी मार्ग पर पावरग्रीड के समिप शनिवार की सुबह दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी। काले रंग की स्पेल्डर बाइक से वह इटाढी थाना के बरुआ गांव बुआ के यहां जा रहा था। तभी पुल के पास उसने पीछे देखा। इतने में बाइक उछल गयी। वह गाडी समेत नीचे जा गिरा। हेलमेट न हनने के कारण चोट उसके सर में लगी और मौके पर ही उसने दम तोड दिया। इसकी पहचान दिनारा के दीपक यादव,  ग्राम मोहनपुर के रुप में हुई है। इसका परिवार बक्सर शहर के औद्योगिक इलाके में रहता है। सुबह ही सुबह युवक कान में इयर फोन लगा तेज गति से बाइक चलाते जा रहा था। अपनी लापरवाही के कारण यह जान गवा बैठा। इसके पहचान की जानकारी इटाढी थानाध्यक्ष मो: शमीम ने बक्सर खबर को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here