ट्रक-बाइक की टक्कर में गई दो की जान

0
746

बक्सर खबर : एनएच 84 पर सोमवार को हुई ट्रक और बाइक की टक्कर ने दो माताओं की कोख सूनी कर दी। जिस बाइक को लापरवाह ट्रक चालक ने चपेट में लिया। उसे चला रहा उन्नीस साल का विशाल चौधरी जिंदगी की जंग हार गया। उसे घायल अवस्था में बक्सर के निजी अस्पताल में ले आया गया था। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी बाइक पर मां मुन्नी देवी भी बैठी थीं। उनकी गोद में ननिहाल आया सात वर्ष का बिट्टू भी था। उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी। जब यह वाकया नया भोजपुर ओपी के नोनियाडेरा गांव के पास अपराह्न चार बजे के लगभग हुआ। यह तीनों सिमरी थाना के अर्जुनपुर गांव से उजियार-भरौली के लिए निकले थे। रास्ते में यह दुर्घटना हो गयी। दुर्घटना में घायल मुन्नी देवी दो-दो बच्चों की मौत अपने आंखों देख जड़ हो गयी हैं। सड़क पर द्रुत गति से चलने वाले वाहन चालक इस दर्द को नहीं समझते। उनकी जल्दबाजी किसी का जीवन छीन लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here