इटाढ़ी प्रखंड में सुबह सात बजे होगा मतदान

0
398

बक्सर खबर : इटाढ़ी प्रखंड में पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह सात बजे से यहां मतदान होगा। गुरुवार को प्रखंड कार्यालय से मतदान पार्टियां चुनाव सामग्री के साथ अपने बूथ के लिए रवाना हुई। इन्हें संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रमण कुमार ने कहा आप निष्पक्ष चुनाव के प्रहरी हैं। पिछले दो चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। यह अच्छी बात है। लेकिन इस पर ध्यान देने की जरुरत है। कहीं ऐसा न हो कि वोकस मतदान हो रहा हो। एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने भी शांति पूर्ण मतदान के लिए पुलिस पदाधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि 15 पंचायतों में मतदान होना है। जिसके लिए 225 मतदान केन्द्र बने हैं। दो जगह सहायक बूथ भी बने हैं। इन पर नजर रखने के लिए 70 गश्ती दल, जोनल मजिस्ट्रेट और सूपर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इसके अलावा डीएम-एसपी व एसडीओ तथा डीएसपी भी गश्त करेंगे। वैसे लोग जिनका आचरण संदिग्ध है। उनके उपर नजर रखने की हिदायत दी गयी है।

मतदान अधिकारियों को संबोधित करते डीएम व एसपी
मतदान अधिकारियों को संबोधित करते डीएम व एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here