आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

0
9333

बक्सर खबर : बारिश तो हुई नहीं। नाहक ही एक होनहार युवक की जान चली गई। घटना नया भोजपुर ओपी के चिलहरी गांव का है। शाम छह बजे आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी जद में सिंटू कुमार सिंह (25) आ गया। गांव वाले उसे लेकर प्रताप सागर अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया यह बहुत ही होनहार युवक था। सेना की तैयारी के लिए प्रतिदिन सुबह-शाम दौड़ का अभ्यास कर रहा था।

घटना के वक्त भी गांव के बाहर स्थित मैदान में अभ्यास के लिए गया था। तभी यह वाकया हुआ। चिलहरी गांव निवासी पूर्व पार्षद कतवारु सिंह ने बक्सर खबर को बताया कि युवक सिंटू पिता विनोद सिंह अपनी मौसी मीना देवी के साथ रहता था। उसके मौसा जो फौज में थे। उनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इसका अपना पैतृक गांव रजया, थाना पीरो, जिला भोजपुर है। बालपन से ही यह युवक यहां रहता चला आ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उसके परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here