कांग्रेस में शामिल हुए हृदय यादव, लड़ेंगे एमएलसी चुनाव

0
2827

बक्सर खबर : पूर्व विधायक हृदय यादव अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वे गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव भी लड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने उन्हें शिक्षक सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सूचना के अनुसार अगले एक दो दिन में उनका नामांकन हो जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ लोजपा नेता व बीएन कालेज के प्रो.डीएन सिन्हा ने भी शनिवार को गया शिक्षक निर्वाचन सीट से नामांकन दाखिल किया है। सूचना के अनुसार गया में इन दिनों शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र व गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र दोनो के लिए एक साथ नामांकन चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here