मजदूर विरोधी है राज्य सरकार : लोजपा

0
441

बक्सर खबर : लोजपा मजदूर प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय में संपन्न हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आमोद पासवान उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मजदूर, किसान व बेरोजगार लोगों के लिए यह सरकार कुछ नहीं कर रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा राज्य की सरकार मजदूर व गरीब विरोधी है। इसके खिलाफ हम सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे।

उन्होंने मुन्ना सिंह कुशवाहा को मजदूर प्रकोष्ठ का पुन: जिलाध्यक्ष मनोनित किया। जिला के सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता जगमोहन प्रसाद को प्रदेश मजदूर प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना कुशवाहा व संचालन शिवकुमार पासवान ने किया। मौके पर सुरेन्द्र पासवान, संजय पासवान, रामनरेश राम, बैजनाथ पासवान, गिरदावल राजभर, गुरुदेव कुशवाहा, रामचन्द्र सिंह कुशवाहा, जमालुद्दिन अहमद, रामाश्रय पासवान, सुनील पासवान, संतोष पासवान, संजीत पासवान, रामजीत, गुप्तेश्वर, रामाधारी पासवान, भोला पासवान, सुरेन्द्र राम, नंदलाल, संजय बारी, जयराम पासवान, देव प्रकाश कुशवाहा, तेज नारायण कुशवाहा आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here