पिकअप के धक्के से युवक घायल, उपचार के दौरान मौत

0
969

– सिकरौल थाना क्षेत्र के परसागंडा गांव के पास हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। सिकरौल थाना क्षेत्र के परसागंडा गांव के पास बुधवार को दूध ढोने वाली पिकअप वैन ने एक युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए नावानगर अस्पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, वहां तक पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम पंकज कुमार था।

वह परसागंडा गांव का निवासी था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर के वक्त वह युवक नगर मार्ग से गुजर रहा था। तभी सामने से गुजर रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इस संबंध में पूछने पर सिकरौल के थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि जिस वाहन ने उसे टक्कर मारी थी। चालक उसे लेकर भागने में सफल रहा। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here